Historic Day : विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन टूटे सारे रिकॉर्ड

Historic Day दिल्ली:- विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दिन कई रिकॉर्ड टूट गए। बिहार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 574/6 का स्कोर बनाया, जो पुरुष लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे बड़ा टोटल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था जिन्होंने 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 506/2 रन बनाए थे।

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी शतक

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 84 गेंदों में 190 रन बनाए जिसमें 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे। उन्होंने 59 गेंदों में 150 रन पूरे किएnजो लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 है।

साकिबुल गनी का सबसे तेज शतक

बिहार के कप्तान साकिबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक पूरा किया जो भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा का शानदार प्रदर्शन

विराट कोहली ने दिल्ली के लिए 101 गेंदों में 131 रन बनाए जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए 94 गेंदों में 155 रन बनाए।

कर्नाटक की ऐतिहासिक जीत

कर्नाटक ने झारखंड के खिलाफ 413 रन के लक्ष्य को 5 विकेट से हासिल किया जो लिस्ट-ए क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *