Interim Govt बांग्लादेश:- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने अवामी लीग पर लगे प्रतिबंध को बरकरार रखा है जिससे पार्टी को फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया।
अवामी लीग की सभी राजनीतिक गतिविधियों पर मई 2025 में प्रतिबंध लगाया गया था और अक्टूबर 2024 में पार्टी के प्रभावशाली छात्र संगठन च्हात्रा लीग पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू सियासी उथल-पुथल के बीच यह निर्णय लिया गया है। अमेरिकी सांसदों ने इस निर्णय पर चिंता जताई है जिसमें हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य ग्रेगरी मीक्स, दक्षिण और मध्य एशिया उपसमिति के अध्यक्ष बिल हूइजेंगा, और अन्य शामिल हैं। उन्होंने मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर चुनावी प्रक्रिया से अवामी लीग को बाहर रखने पर चिंता जताई थी ।
अवामी लीग के संयुक्त महासचिव ए एफ एम बहाउद्दीन नसीम ने कहा कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश को आतंकवादी राज्य बनाने की कोशिश कर रही है और पाकिस्तान के साथ संबंध बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि अवामी लीग के सदस्यों पर हमले और धार्मिक अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है बांग्लादेश में चुनाव 12 फरवरी 2026 को होने वाले हैं और अवामी लीग की अनुपस्थिति में चुनावी प्रक्रिया पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा यह देखना होगा।