Protest continues पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश में एक हिंदू व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से हिंदुओं पर हमले रोकने की मांग की है।
बंगाल में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश के साथ लगती सीमाओं पर प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने व्यापार बंद करने की धमकी दी है। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ नारे लगाए और यूनुस की तस्वीरें जलाईं।बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुमिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस बीच, बांग्लादेश में भी तनावपूर्ण स्थिति है, जहां छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। हादी की हत्या के बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं भारत सरकार ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले की निंदा की है और बांग्लादेश सरकार से कार्रवाई करने की मांग की है। भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त को तलब कर अपनी चिंता जताई है।