4 Arrested असम:- असम के नलबाड़ी जिले में एक स्कूल में क्रिसमस के लिए सजाए गए सामानों को नुकसान पहुंचाने और दुकानों में आग लगाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नलबाड़ी जिला सचिव भास्कर डेका, जिला उपाध्यक्ष मानस ज्योति पतगिरी, सहायक सचिव बिजू दत्ता और बजरंग दल के जिला संयोजक नयन तालुकदार शामिल हैं इन लोगों ने बुधवार को स्ट मेरिज स्कूल में घुसकर क्रिसमस के लिए सजाए गए सामानों को नुकसान पहुंचाया और आग लगाई। उन्होंने दुकानों में भी तोड़फोड़ की और क्रिसमस के सामानों को जलाया। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और स्कूल प्रशासन को क्रिसमस मनाने से रोकने की धमकी दी ।
पुलिस ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ बेल्सोर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन लोगों ने स्कूल की बाहरी सजावट, लाइटें, पौधे और अन्य सामानों को नुकसान पहुंचाया है इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने सरकार की आलोचना की है और आरोप लगाया है कि सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति भेदभाव कर रही है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि क्रिसमस के मौके पर इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं और सरकार को अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।