4 Coups जयपुर:- जयपुर के चोमू इलाके में एक मस्जिद के बाहर अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे की है, जब पुलिस ने मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे पत्थरों को हटाने की कोशिश की पुलिस के अनुसार, मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे पत्थरों को हटाने के लिए गुरुवार शाम को प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच बातचीत हुई थी। समुदाय के लोगों ने पत्थरों को हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर लोहे की रेलिंग लगानी शुरू कर दी, जिससे तनाव बढ़ गया।
पुलिस ने जब रेलिंग हटाने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है। पुलिस महानिदेशक (लॉ एंड ऑर्डर) संजय अग्रवाल ने कहा कि पत्थरबाजी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।