IPL 2026 : वेंकटेश अय्यर आरसीबी की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में नहीं हो सकते, अनिल कुंबले का बयान

IPL 2026 दिल्ली:- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि वेंकटेश अय्यर को टीम की शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल सकती है। आरसीबी ने आईपीएल 2026 की नीलामी में वेंकटेश अय्यर को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन कुंबले का मानना है कि उन्हें शुरुआती मैचों में एकादश में जगह मिलना मुश्किल होगा।

कुंबले ने कहा, “वेंकटेश अय्यर के लिए शुरुआती एकादश में जगह बनाना मुश्किल होगा। आप जीतने वाली टीम में संदेह पैदा नहीं करना चाहते। इसी सोच के चलते फ्रेंचाइजी ने रवि बिश्नोई पर बोली नहीं लगाई ताकि सुयश शर्मा को किसी अनुभवी भारतीय स्पिनर से खतरा महसूस न हो” आरसीबी के कोच एंडी फ्लावर ने भी वेंकटेश अय्यर के बारे में कहा, “वेंकटेश अय्यर के पास मजबूत नेतृत्व क्षमता है। वह ड्रेसिंग रूम और मैदान पर एक अच्छा विकल्प हैं। हम उन्हें पाकर खुश हैं और उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *