Road Accident : आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, दो घायल

Road Accident आंध्र प्रदेश:- आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना गुरुवार की रात आलगड्डा मंडल के नल्लागतला गांव में हुई जब एक कार और एक प्राइवेट ट्रावेल्स बस की आमने-सामने टक्कर हो गई । जानकारी के अनुसार कार तिरुपति से हाइडराबाद जा रही थी तभी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर को पार कर दूसरी ओर से आ रही बस से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को नंद्याल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हाइडराबाद निवासी गंडेराव, श्रवण, नरसिम्हा और बन्नी के रूप में हुई है इस दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के मंत्री बीसी जनार्दन रेड्डी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *