250 Drones : थाई सेना ने कंबोडिया पर लगाया युद्धविराम उल्लंघन का आरोप, 250 ड्रोन उड़ाने का दावा

250 Drones कंबोडिया:- थाई सेना ने कंबोडिया पर आरोप लगाया है कि उसने हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते का उल्लंघन करते हुए थाई सीमा में 250 से अधिक ड्रोन उड़ाए हैं। थाई सेना के अनुसार, ये ड्रोन रविवार रात कंबोडिया की ओर से उड़ाए गए थे और थाई सीमा में घुस आए थे।

थाई सेना के प्रवक्ता विनथाई सुवारी ने एक बयान में कहा, “कंबोडिया की ओर से उड़ाए गए ये ड्रोन थाई सीमा में घुस आए हैं और यह युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है।” कंबोडिया के विदेश मंत्री प्रक सोखोन ने हालांकि इस मुद्दे को छोटा बताते हुए कहा कि दोनों देशों ने इस मुद्दे पर चर्चा की है और इसे तुरंत हल करने का फैसला किया है गौरतलब है कि थाईलैंड और कंबोडिया ने शनिवार को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देशों ने लड़ाई रोकने, सैन्य गतिविधियों को फ्रीज करने और सीमा पर खदान हटाने के प्रयासों में सहयोग करने का फैसला किया था।

इस समझौते के बावजूद थाई सेना ने कंबोडिया पर आरोप लगाया है कि उसने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। थाई सेना ने कहा कि अगर कंबोडिया अपनी गतिविधियों को नहीं रोकता है, तो उसे 18 कंबोडियन सैनिकों को रिहा करने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है जिन्हें जुलाई में हुए संघर्ष के दौरान पकड़ा गया था इस बीच चीन ने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौते का स्वागत किया है और कहा है कि वह दोनों देशों के बीच शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *