Market Drop नई दिल्ली:- देश की शीर्ष 10 कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले हफ्ते ₹35,439 करोड़ की गिरावट आई है जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। एसबीआई की बाजार पूंजी में ₹12,692 करोड़ की गिरावट आई है जिससे इसकी बाजार पूंजी ₹8,92,046.88 करोड़ हो गई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजी में ₹8,254.81 करोड़ की गिरावट आई है, जिससे इसकी बाजार पूंजी ₹21,09,712.48 करोड़ हो गई है। इसके अलावा, बजाज फिनसर्व की बाजार पूंजी में ₹5,102.43 करोड़, एलएंडटी की बाजार पूंजी में ₹4,002.94 करोड़, आईसीआईसीआई बैंक की बाजार पूंजी में ₹2,571.39 करोड़ एलआईसी की बाजार पूंजी में ₹1,802.62 करोड़ और टीसीएस की बाजार पूंजी में ₹1,013.07 करोड़ की गिरावट आई है।
दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और इंफोसिस की बाजार पूंजी में वृद्धि हुई है। एचडीएफसी बैंक की बाजार पूंजी में ₹10,126.81 करोड़ की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी बाजार पूंजी ₹15,26,765.44 करोड़ हो गई है। इंफोसिस की बाजार पूंजी में ₹6,626.62 करोड़ की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी बाजार पूंजी ₹6,87,818.84 करोड़ हो गई है। भारती एयरटेल की बाजार पूंजी में ₹5,359.98 करोड़ की वृद्धि हुई है, जिससे इसकी बाजार पूंजी ₹12,00,692.32 करोड़ हो गई है।