Act Alone : ऑस्ट्रेलिया पुलिस: बॉन्डी बीच गोलीबारी के संदिग्धों ने अकेले काम किया

Act Alone ऑस्ट्रेलिया:- ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध पिता-पुत्र ने अकेले काम किया था। साजिद अकरम और उनके बेटे नवीद अकरम पर आईएसआईएस से प्रेरित होकर यह हमला करने का आरोप हैnजिसमें 15 लोग मारे गए थे।

पुलिस ने कहा है कि दोनों ने इस हमले की महीनों पहले से योजना बनाई थी और ऑस्ट्रेलियन कंट्रीसाइड में शॉटगन्स के साथ प्रशिक्षण लिया था। उन्होंने अक्टूबर में “सियोनिस्ट्स” के खिलाफ एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था जिसमें वे इस्लामिक स्टेट के झंडे के सामने बैठे थे ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट ने कहा “इन व्यक्तियों ने अकेले काम किया था। इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वे किसी बड़े आतंकवादी समूह का हिस्सा थे या किसी और के निर्देश पर काम कर रहे थे”।

साजिद अकरम जो एक भारतीय नागरिक थे, को पुलिस ने हमले के दौरान मार गिराया था। उनके बेटे नवीद अकरम, जो ऑस्ट्रेलियन नागरिक हैं, को 15 हत्याओं और अन्य गंभीर अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया है ऑस्ट्रेलियन प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने हमले के बाद गन ओनरशिप और हेट स्पीच पर कड़े कानून बनाने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *