BJP Time राजस्थान:- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरावली पहाड़ियों के पुनर्परिभाषा के मुद्दे पर केंद्र सरकार और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव पर निशाना साधा है। गहलोत ने कहा, “खदानें तो हर सरकार के समय आवंटित हुई हैं, चाहे वह वसुंधरा राजे का समय हो या मेरा। अब इससे क्या लेना-देना है?” उन्होंने कहा कि बीजेपी के समय भी खदानें आवंटित हुईं और हमारी सरकार में भी हुईं ।
गहलोत ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अरावली पहाड़ियों को खनन माफिया के हाथों सौंपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह एक बड़ी साजिश है और हम इसे नहीं होने देंगे”। गहलोत ने कहा कि अरावली पहाड़ियों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बनाई गई थी, लेकिन अब इसे खत्म कर दिया गया है बीजेपी ने गहलोत के आरोपों को खारिज किया है। बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “अरावली पहाड़ियों की सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम खनन को बढ़ावा नहीं देंगे”। उन्होंने कहा कि अरावली पहाड़ियों के 25% क्षेत्र में खनन पहले से ही प्रतिबंधित है।