Rupee rises मुंबई:- मुंबई के विदेशी मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 3 पैसे की मजबूती आई और यह 89.95 पर पहुंच गया। यह मजबूती कमजोर अमेरिकी डॉलर और मजबूत औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) आंकड़ों के कारण आई है। रुपये के इस बढ़त के बावजूद, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि और घरेलू शेयर बाजर में कमजोरी के कारण रुपये की बढ़त सीमित रही। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपये ने 89.98 पर शुरुआत की और बाद में 89.95 पर पहुंच गया जो पिछले बंद से 3 पैसे अधिक है।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “आरबीआई ने सोमवार को शीर्ष पर कारोबार को संरक्षित किया, जबकि एफआईआई ने इक्विटी बेची और डॉलर खरीदार बने रहे, जिससे पूरे दिन बिड्स पर दबाव रहा और यह लगभग 90 के स्तर पर पहुंच गया”। भंसाली ने सोमवार को जारी मजबूत आईआईपी आंकड़ों का भी हवाला दिया, जिसमें नवंबर के लिए 6.7% की वृद्धि दर्ज की गई, जो 2.5% की उम्मीद से अधिक है। इस बीच डॉलर इंडेक्स, जो अमेरिकी डॉलर की ताकत को मापता है 0.03% गिरकर 98.01 पर पहुंच गया और ब्रेंट क्रू 0.03% बढ़कर 61.96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।