Women’s Cricket : स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाली दूसरी भारतीय बनीं

Women’s Cricket नई दिल्ली:- स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में एक और इतिहास रच दिया है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 10,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मंधाना इस उपलब्धि को हासिल करने वाली दूसरी भारतीय और दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बन गई हैं मंधाना ने अपने करियर में अब तक 7 टेस्ट मैचों में 629 रन, 117 वनडे मैचों में 5,322 रन और 157 टी20 मैचों में 4,102 रन बनाए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए सिर्फ 281 पारियां खेलीं जो मिथाली राज के 291 पारियों से कम हैं।

मंधाना ने मैच के बाद कहा, “क्रिकेट में हर बार आपको शून्य से शुरुआत करनी होती है। पिछली पारी या सीरीज का कोई मायने नहीं होता।” उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीदें तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग हैं, और टी20 में तो आपको अपने आप पर बहुत सख्त नहीं होना चाहिए मंधाना की इस उपलब्धि पर भारतीय क्रिकेट टीम ने उन्हें बधाई दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, “स्मृति मंधाना ने महिला क्रिकेट में 10,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। हम उन्हें बधाई देते हैं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *