World Record : भूटान के सोनम येशे ने रचा इतिहास, टी20 में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

World Record भूटान:- भूटान के बाएं हाथ के स्पिनर सोनम येशे ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है जब उन्होंने म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 8 विकेट लेकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। येशे ने अपने 4 ओवर के स्पेल में केवल 7 रन देकर 8 विकेट लिए जिससे म्यांमार की टीम 45 रन पर ऑल आउट हो गई।

येशे की इस शानदार गेंदबाजी ने भूटान को 82 रन से जीत दिलाई और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिलाई। येशे ने अपने टी20 करियर में अब तक 34 मैचों में 37 विकेट लिए हैं और इस प्रदर्शन के साथ ही वे टी20 में 8 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं येशे की इस उपलब्धि को भूटान क्रिकेट ने “ए स्पेल फॉर द एज” कहा है और यह प्रदर्शन टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक यादगार क्षण बन गया है। येशे ने अपने करियर की शुरुआत 2022 में मलेशिया के खिलाफ की थी और तब से उन्होंने अपने खेल में लगातार सुधार किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *