UAR Says यमन:- यमन में तनाव बढ़ने के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने अपनी शेष सेना को यमन से वापस लेने का फैसला किया है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह फैसला हाल के घटनाक्रमों और यमन में आतंकवाद विरोधी अभियानों की सुरक्षा और प्रभावशीलता पर उनके संभावित प्रभाव को देखते हुए लिया गया है। ससे पहले सऊदी अरब ने यमन के दक्षिणी बंदरगाह शहर मुकल्ला पर हवाई हमला किया था जिसमें यूएई के समर्थन वाले अलगाववादी बलों के लिए हथियारों की खेप को निशाना बनाया गया था। सऊदी अरब ने यूएई पर यमन के अलगाववादी समूह, सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) का समर्थन करने का आरोप लगाया था ।
यूएई ने सऊदी अरब के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि वह अपने बलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठा रहा है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह फैसला यमन में आतंकवाद विरोधी अभियानों को प्रभावित नहीं करेगा और वह क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच यमन के राष्ट्रपति परिषद के प्रमुख, रशाद अल-अलिमी ने यूएई के बलों को 24 घंटे के भीतर यमन से वापस लेने का आदेश दिया था। अल-अलिमी ने यूएई पर एसटीसी का समर्थन करने और यमन की सरकार को कमजोर करने का आरोप लगाया था।