Air India दिल्ली:- कनाडा के परिवहन नियामक ट्रांसपोर्ट कैनेडा ने एयर इंडिया से एक पायलट की जांच करने को कहा है जो 23 दिसंबर को वैंकूवर से दिल्ली जाने वाली उड़ान के लिए ड्यूटी पर शराब के नशे में आया था। पायलट ने दो ब्रेथलाइज़र परीक्षणों में विफल रहा, जिसके बाद उसे विमान से उतार दिया गया ट्रांसपोर्ट कैनेडा ने एयर इंडिया को एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि यह घटना कनाडियन एविएशन रेगुलेशंस (CARs) का उल्लंघन है और एयर इंडिया के फॉरेन एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (FAOC) की शर्तों का भी उल्लंघन है। एयर इंडिया ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, “हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हैं और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं। पायलट को जांच के दौरान ड्यूटी से हटा दिया गया है और एयर इंडिया नियमों और विनियमों के किसी भी उल्लंघन के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति रखती है” यह घटना तब हुई जब वैंकूवर ड्यूटी-फ्री स्टोर के एक कर्मचारी ने पायलट को शराब के नशे में देखा और कनाडा के अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद पायलट को ब्रेथलाइज़र परीक्षण के लिए ले जाया गया, जिसमें वह विफल रहा।