Bar Fire : स्विस बार आग: शवों की पहचान में जुटे अधिकारी, 40 की मौत

Bar Fire स्विट्जरलैंड:- स्विट्जरलैंड के क्रान्स-मोंटाना में नए साल की पार्टी के दौरान एक बार में आग लगने से 40 लोगों की मौत हो गई और 115 से अधिक लोग घायल हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि यह एक दुर्घटना प्रतीत होती है न कि कोई हमला।आग लगने के बाद अधिकारियों ने शवों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है लेकिन यह प्रक्रिया काफी मुश्किल है क्योंकि अधिकांश शव जल गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान करने में कई दिन लग सकते हैं।

क्रान्स-मोंटाना के मेयर निकोलस फेरॉड ने कहा, “हमारा पहला उद्देश्य सभी शवों की पहचान करना है।” उन्होंने कहा कि यह काम बहुत संवेदनशील है और परिवारों को सूचित करने से पहले हमें 100% सुनिश्चित होना होगा स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गुई पार्मेलिन ने इस घटना को “देश के सबसे बड़े त्रासदियों में से एक” बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *