CIA Strike : माडुरो ने अमेरिका के साथ ड्रग तस्करी पर बातचीत के लिए दिखाई हामी, सीआईए हमले पर चुप्पी

CIA Strike वेनेजुएला:- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस माडुरो ने अमेरिका के साथ ड्रग तस्करी पर बातचीत के लिए अपनी सहमति जताई है लेकिन उन्होंने सीआईए द्वारा किए गए हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। माडुरो ने एक साक्षात्कार में कहा कि अगर अमेरिका ड्रग तस्करी पर गंभीरता से बात करना चाहता है तो वे तैयार हैं माडुरो ने कहा कि अमेरिका को धमकी और बल के बजाय बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला अमेरिका के साथ तेल और अन्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए तैयार है जैसा कि शेवरॉन के साथ हुआ है।

अमेरिका ने पिछले हफ्ते वेनेजुएला के एक डॉकिंग एरिया पर सीआईए द्वारा हमला किया था जिसे अमेरिका ने ड्रग तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला स्थान बताया था। माडुरो ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि वे इस बारे में कुछ दिनों में बात करेंगे इस बीच अमेरिका ने वेनेजुएला पर दबाव बढ़ाते हुए उसके तेल टैंकरों को जब्त करने और उसके एयरस्पेस को बंद करने की धमकी दी है। माडुरो ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला की सरकार को बदलने और उसके तेल भंडार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *