Gross Misuse : सोशल मीडिया पर एआई के दुरुपयोग पर राजीव सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाया सवाल

Gross Misuse दिल्ली:- राजीव सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर एआई के दुरुपयोग पर चिंता जताई है और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई टूल्स का दुरुपयोग कर महिलाओं की तस्वीरों को अश्लील बनाया जा रहा जो उनकी निजता का उल्लंघन है प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह दुरुपयोग केवल फेक अकाउंट्स तक ही सीमित नहीं है बल्कि महिलाएं जो अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर अपराध है और सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए ।

एआई टूल्स का दुरुपयोग कैसे हो रहा है?

– फेक अकाउंट्स के जरिए महिलाओं की तस्वीरें पोस्ट की जा रही हैं

– एआई टूल्स का उपयोग कर तस्वीरों को अश्लील बनाया जा रहा है

– महिलाओं की निजता का उल्लंघन किया जा रहा है

क्या है सरकार की प्रतिक्रिया?

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि सरकार को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए और एआई टूल्स में सुरक्षा उपायों को लागू करना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *