Accident : जौनपुर में रील बनाने के दौरान हादसा, पांच युवक घायल

Accident जौनपुर:- जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौनी गांव के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में मडार गांव निवासी हर्ष उपाध्याय और लेवरुआ निवासी विश्वास सिंह शामिल हैं जो एक ही बाइक पर सवार थे और रील बना रहे थे दोनों युवक तराव से सिधौनी गांव की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार तीन युवक हादसे के बाद घबराकर मौके से फरार हो गए।

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले जाया गया जहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर रील बनाने के शौक को लेकर चिंता बढ़ा दी है। कई बार देखा गया है कि युवा रील बनाने के चक्कर में लापरवाही बरतते हैं जिससे ऐसे हादसे होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *