Bengal Polls पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने अपने पूर्व राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष को फिर से सक्रिय कर दिया है। घोष, जो पिछले कुछ महीनों से पार्टी की गतिविधियों से दूर थेbअब चुनावी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे घोष की वापसी का कारण उनकी जमीन पर मजबूत पकड़, राज्य भर में लोकप्रियता और आक्रामक प्रचार शैली है। उन्हें पार्टी के सबसे सफल राज्य अध्यक्षों में से एक माना जाता है, जिन्होंने 2015 से 2021 तक अपनी नेतृत्व में पार्टी को 3 सीटों से 77 सीटों तक पहुंचाया और 2019 में 18 लोकसभा सीटें जीतीं।
घोष की वापसी का फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिया है जिन्होंने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था। शाह ने घोष सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक की और उन्हें आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर काम करने का निर्देश दिया । घोष की वापसी को पार्टी के भीतर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है जो उनकी लोकप्रियता और जमीन पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि घोष की वापसी थोड़ी देर से हुई है और यह देखना होगा कि वे पार्टी को कितना फायदा पहुंचा सकते हैं।