Buy Coal : कोल इंडिया ने बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को दी सीधे कोयला खरीदने की अनुमति

Buy Coal मुंबई:- भारत की सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने बांग्लादेश, भूटान और नेपाल को सीधे कोयला खरीदने की अनुमति दे दी है। यह निर्णय 1 जनवरी 2026 से लागू होगा, जिससे इन देशों के खरीदार सीआईएल की ऑनलाइन कोयला ई-निविदा में सीधे भाग ले सकेंगे।

सीआईएल के इस कदम से कोयले के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ेगी और अतिरिक्त कोयले का बेहतर उपयोग हो सकेगा। विदेशी खरीदारों के लिए एक बार पंजीकरण, डिजिटल बोली, अग्रिम इलेक्ट्रॉनिक भुगतान और अधिसूचित लॉगिस्टिक्स चैनलों के माध्यम से निर्यात की व्यवस्था की गई है। नेपाल के खरीदार भारतीय रुपये या अमेरिकी डॉलर में भुगतान कर सकेंगे, जबकि बांग्लादेश और भूटान के खरीदारों को अमेरिकी डॉलर में भुगतान करना होगा जिसका मूल्यांकन भारतीय रुपये में किया जाएगा सीआईएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “एसडब्ल्यूएमए ई-निविदा को विदेशी खरीदारों के लिए खोलना सीआईएल के बाजार विस्तार के प्रति सावधानीपूर्वक दृष्टिकोण को दर्शाता है जबकि घरेलू कोयले की आवश्यकताओं की पूरी तरह से सुरक्षा करता है। यह कदम पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक बाजार एकीकरण को बढ़ाता है”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *