धुरंधर ने रचा इतिहास बॉक्स ऑफिस पर कायम हुआ नया कीर्तिमान

नई दिल्ली :- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इस समय सिनेमा जगत की सबसे बड़ी चर्चा बन चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना डाले। धुरंधर ने न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर ने दुनियाभर में 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने छावा जैसी चर्चित फिल्म को भी पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की पोजीशन हासिल कर ली है। यह रणवीर सिंह के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

फिल्म की कामयाबी के पीछे मजबूत कहानी दमदार निर्देशन और रणवीर सिंह की ऊर्जा से भरपूर अभिनय शैली को अहम वजह माना जा रहा है। दर्शकों को फिल्म में एक्शन भावनाएं और देशभक्ति का अनोखा मेल देखने को मिला है। यही कारण है कि वर्ड ऑफ माउथ के जरिए फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

 

धुरंधर ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही कई ओपनिंग डे और ओपनिंग वीक रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब कुल कलेक्शन के मामले में भी इसने एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई का आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।

रणवीर सिंह के फैंस के लिए यह फिल्म किसी उत्सव से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर फिल्म के सीन और डायलॉग्स ट्रेंड कर रहे हैं। धुरंधर की यह ऐतिहासिक सफलता साबित करती है कि मजबूत कंटेंट और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर भारतीय सिनेमा वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *