Forex Reserves : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 3.293 अरब डॉलर की वृद्धि, अब 696.61 अरब डॉलर पर पहुंचा

Forex Reserves मुंबई:- भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 26 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 3.293 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है जिससे यह 696.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को दी।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए) 184 मिलियन डॉलर बढ़कर 559.612 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा सोने के भंडार में 2.956 अरब डॉलर की वृद्धि हुई  जिससे यह 113.32 अरब डॉलर पर पहुंच गया है विशेष आंकड़ अधिकार (एसडीआर) 60 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.803 अरब डॉलर हो गए हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 93 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.875 अरब डॉलर हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *