KKR Confirms : बीसीसीआई के निर्देश पर केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर किया

KKR Confirms नई दिल्ली:- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने की पुष्टि की है। यह निर्णय बीसीसीआई के निर्देश के बाद लिया गया है मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने दिसंबर में हुई आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि बांग्लादेश में हाल के दिनों में हुई हिंसा और भारत में हिंदू समुदाय के प्रति बढ़ते तनाव के कारण बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया ।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हाल के दिनों में हुए घटनाक्रमों के कारण, बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर करने का निर्देश दिया है। केकेआर को एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी चुनने की अनुमति दी जाएगी” केकेआर के इस निर्णय के बाद, टीम को अब मुस्तफिजुर के प्रतिस्थापन के रूप में एक नए खिलाड़ी को चुनना होगा। संभावित प्रतिस्थापन में स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, लुक वुड, फजलहक फारूकी और जेसन बेहरेनडॉर्फ शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *