Modi Inaugurates : प्रमुख धरोहर: पीएम मोदी ने दिल्ली में पवित्र पिपरावा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Modi Inaugurates नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में पवित्र पिपरावा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी का नाम “द लाइट एंड द लोटस: रेलिक्स ऑफ द अवेकेंड वन” है जिसमें भगवान बुद्ध के अवशेषों को प्रदर्शित किया गया है यह प्रदर्शनी 127 वर्षों के बाद पिपरावा अवशेषों की वापसी का एक ऐतिहासिक क्षण है। इन अवशेषों को 1898 में एक अंग्रेज अधिकारी विलियम क्लैक्सटन पेपे ने पिपरावा में खोजा था। प्रदर्शनी में अवशेषों के अलावा, 88 प्राचीन वस्तुओं का एक इमर्सिव डिस्प्ले और पुनर्प्राप्ति गैलरी भी शामिल है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह प्रदर्शनी भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह हमें भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के बारे में जानने और उनकी विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करती है” प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 4 जनवरी से आम जनता के लिए खुली रहेगी और लगभग छह महीनों तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *