Security Intrest अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को एक कार्यकारी आदेश जारी कर 29 लाख डॉलर के कंप्यूटर चिप्स सौदे को रद्द करने का आदेश दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि यह सौदा अमेरिकी सुरक्षा हितों के लिए खतरा है। यह सौदा मई 2024 में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दौरान घोषित किया गया जिसमें एएमकोर कॉर्प ने अपनी कंप्यूटर चिप्स और वेफर फैब्रिकेशन ऑपरेशंस को हाइफो कॉर्प को बेच दिया था।
ट्रम्प ने अपने आदेश में कहा कि हाइफो कॉर्प के वर्तमान मालिक, जो चीन के नागरिक हैं, के पास यह तकनीक होने से अमेरिकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने हाइफो कॉर्प को 180 दिनों के भीतर इस तकनीक को बेचने का आदेश दिया है। हाइफो कॉर्प ने अभी तक इस आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह सौदा एएमकोर कॉर्प द्वारा अपनी कंप्यूटर चिप्स और वेफर फैब्रिकेशन ऑपरेशंस को हाइफो कॉर्प को 29.2 लाख डॉलर में बेचने के लिए किया गया था, जिसमें लगभग 10 लाख डॉलर की देनदारियां शामिल थीं। एएमकोर कॉर्प उस समय एक सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी थी लेकिन बाद में इसे निजी निवेश फर्म चार्ल्सबैंक कैपिटल पार्टनर ने अधिग्रहित कर लिया ।