Illegal Occupation शाहगंज (सोनभद्र):- शाहगंज के ग्राम पंचायत बेलाटाड़ में शमशान की भूमि और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसील प्रशासन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। तहसील प्रशासन की टीम ने राजस्व कर्मियों की मदद से शमशान की भूमि का चिन्हांकन और सड़क की नापी की जिससे अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
तहसील प्रशासन की टीम में अमित कुमार शुक्ला और गोपेंद्र देव पांडेय शामिल थे। उन्होंने शमशान की भूमि पर नापी करते हुए संपर्क मार्ग को भी नापा। इस दौरान 20 लोगों को अवैध कब्जेदार के रूप में चिन्हित किया गया है जिन्होंने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। ग्राम पंचायत के लोगों ने बताया कि अवैध कब्जेदारों ने शमशान की भूमि और सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। तहसील प्रशासन की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है लेकिन अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।