AUS VS ENG : जो रूट की शानदार 160 रन की पारी ने इंग्लैंड को दिलाई 384 रन की सम्मानजनक पारी

AUS VS ENG सिडनी:- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे पांचवें और अंतिम एशेस टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए। जो रूट ने शानदार 160 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

रूट ने 242 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 160 रन बनाए जो उनके टेस्ट करियर का 41वां शतक है। उन्होंने हैरी ब्रुक के साथ 169 रन की साझेदारी की जो इस श्रृंखला में इंग्लैंड की सबसे बड़ी साझेदारी है इंग्लैंड ने 57/3 के स्कोर से शुरुआत की, लेकिन रूट और ब्रुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 200 रन के पार पहुंचाया। ब्रुक ने 84 रन बनाए जबकि बेन स्टोक्स ने शून्य रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4 विकेट लिए जबकि स्कॉट बोलैंड और मिशेल स्टार्क ने 2-2 विकेट लिए इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने एशेस श्रृंखला 3-1 से जीत ली है लेकिन इंग्लैंड ने सम्मानजनक स्कोर बनाकर श्रृंखला का अंत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *