Bike Crash : कोहरे में पेड़ से टकराई बाइक, एक घायल

Bike Crash जॉनपुर :- जलालपुर के दुबे पुर गांव के निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति शनिवार भोर में बाइक से घर जा रहे तभी गद्दी मार्ग पर खरग सेनपुर गांव के समीप कोहरे में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे वह घायल हो गया है।

घटना के अनुसार व्यक्ति एक रिश्तेदार के घर निमंत्रण में आए थे और रात में वहीं रुक गए थे। भोर में 5:00 बजे वह घर के लिए निकले थे तभी यह हादसा हुआ। आसपास के लोगों ने उन्हें निजी वाहन से गद्दी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया थाना गद्दी पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *