Cleanliness drive आजमगढ़:- आजमगढ़ में स्वच्छता अभियान जोरों पर है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत में साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
जिलाधिकारी के बंगले के पीछे काशीराम आवास में कचरा हटाते हुए झाड़ू लगाते हुए नाली की सफाई करते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने ठाना है कि स्वच्छ भारत बनाना है स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है। इस अभियान में ग्राम प्रधान जी के देखरेख में गुलाब चौरसिया, अभय चौहान जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और रोगों पर नियंत्रण पाना है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।