Delhi riots case नई दिल्ली:- दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद शारजील इमान और अन्य की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। यह मामला फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों से जुड़ा है, जिसमें 53 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे। उमर खालिद शारजील इमान और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने दंगों की साजिश रची थी और वे इसके मास्टरमाइंड थे। दिल्ली पुलिस ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा है कि दंगे पूर्व नियोजित थे और इसका उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को खतरा पहुंचाना था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने सितंबर 2025 में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2025 में उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। आज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया की बेंच उमर खालिद, शारजील इमान और अन्य की जमानत याचिका पर फैसला सुनाएगी। इस फैसले से यह तय होगा कि वे जमानत पर रिहा होंगे या नहीं।