Olympics Qualification नई दिल्ली:- भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी गोलकीपर सविता पुणिया ने इस साल के एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने और सीधे लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स 2028 के लिए क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखा है। सविता ने कहा, “हम सभी ने क्वालीफायर में बहुत दबाव लिया है। अगर हम एशियन गेम्स के बाद सीधे क्वालीफाई कर सकते हैं तो यह आदर्श होगा। इसलिए, मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य एशियन गेम्स जीतना और ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करना है”।
सविता ने कहा कि वह लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स 2028 के बारे में ज्यादा नहीं सोच रही हैं और उनका ध्यान एशियन गेम्स पर है। उन्होंने कहा, “लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स मेरे लिए थोड़ा दूर है। मैंने एशियन गेम्स के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके बाद देखेंगे” सविता ने कहा कि वह एशियन गेम्स के बाद अपने करियर को समाप्त करने के बारे में सोच रही हैं लेकिन अगर टीम गोल्ड जीतती है और ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करती है तो वह इसे अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ अंत मानेंगी।