Religious Conversation : जौनपुर में धर्म परिवर्तन मामले में दो गिरफ्तार

Religious Conversation जौनपुर:-सुरेरी थाना पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के देहुआं ग्राम में दबिश दी गई जहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस ने मौके से कृष्णा सोनी पुत्र श्याम कुमार सोनी और प्रमोद कुमार पुत्र पारसनाथ, निवासी भानपुर, को गिरफ्तार किया। आरोप है कि दोनों के पास से 20 बाइबल और एक बोतल पवित्र जल बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी लगभग 20 से 25 महिलाओं को एकत्र कर उन्हें आशीर्वाद देने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहे थे सुरेरी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण की जांच जारी है तथा अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि धर्म परिवर्तन के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *