Spotlight : बैलाड़ी हिंसा: जैनार्दन रेड्डी ने कांग्रेस पर लगाया हत्या का आरोप

Spotlight कर्नाटक:- कर्नाटक के बैलाड़ी में एक हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। भाजपा विधायक जैनार्दन रेड्डी ने कांग्रेस पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है जैनार्दन रेड्डी ने दावा किया कि कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी और उनके सहयोगियों ने उनके घर पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेड्डी ने कहा, “यह एक साजिश है मुझे मारने की कोशिश की जा रही है”। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया।

दूसरी ओर, कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी ने जैनार्दन रेड्डी पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “जैनार्दन रेड्डी के समर्थकों ने हमारे कार्यकर्ता को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई” इस मामले में जैनार्दन रेड्डी और 10 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं और दोषियों को सजा दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *