Delhi AQI : दिल्ली की हवा ‘खराब’, उथला कोहरा छाया

Delhi AQI नई दिल्ली:- दिल्ली की वायु गुणवत्ता आज भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है जबकि शहर के कई हिस्सों में उथला कोहरा देखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 है जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली के अनुसार, अगले छह दिनों तक दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि शहर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

कोहरे के कारण दिल्ली के कई हिस्सों में दृश्यता कम हो गई है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली एयरपोर्ट ने भी उड़ानों के समय में बदलाव की सूचना दी है वायु गुणवत्ता की खराब स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन रोगों से पीड़ित लोगों को बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *