KKR दिल्ली:- बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजूर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिलीज कर दिया है और अब उन्हें कोई मुआवजा मिलने की संभावना नहीं है। मुस्तफिजूर को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बीसीसीआई के निर्देश पर उन्हें रिलीज किया गया मुस्तफिजूर के रिलीज होने के पीछे की वजह भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव को माना जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बाद भारत सरकार ने मुस्तफिजूर के आईपीएल में खेलने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बीसीसीआई ने केकेआर को उन्हें रिलीज करने का निर्देश दिया ।
मुस्तफिजूर के रिलीज होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने टी20 विश्व कप के मैचों को भारत से श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की है। बीसीबी का कहना है कि मुस्तफिजूर के साथ हुए व्यवहार से बांग्लादेश के खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा है मुस्तफिजूर के मामले में यह देखा जा रहा है कि क्या उन्हें कोई मुआवजा मिलेगा या नहीं। केकेआर के एक सूत्र ने कहा है कि मुस्तफिजूर के रिलीज होने के कारण वे कोई मुआवजा नहीं देंगे क्योंकि यह मामला उनके इंसुरेंस के दायरे में नहीं आता है ।