Strong Earthquake : जापान के पश्चिमी हिस्से में भूकंप, सुनामी का कोई खतरा नहीं

Strong Earthquake जापान:- जापान के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र शिमाने प्रीफेक्चर में था, और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर थी। भूकंप के कारण मात्सुए और आसपास के शहरों में तेज झटके महसूस किए गए लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

भूकंप के बाद अधकारियों ने बताया कि कोई बड़ी क्षति या हताहत नहीं हुई है। शिमाने न्यूक्लियर पावर प्लांट और आसपास के क्षेत्रों में भी कोई असामान्यता नहीं पाई गई। जापान सरकार ने लोगों को सतर्क रहने और आगे के झटकों के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। जापान प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित है जो दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण क्षेत्रों में से एक है। देश में हर साल लगभग 1,500 भूकंप आते हैं जिनमें से अधिकांश हल्के होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *