T20 Rankings दिल्ली:- भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाकर 13वां स्थान हासिल किया है। श्रीलंका के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 43 गेंदों पर 68 रन की पारी खेलने के बाद हरमनप्रीत को यह फायदा हुआ है। इस मैच में भारत ने 15 रन से जीत दर्ज की थी और श्रृंखला 5-0 से जीती थी ¹दूसरी ओर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान खो दिया है। ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने दीप्ति को पछाड़कर नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। दीप्ति अब दूसरे स्थान पर हैं जबकि सदरलैंड 736 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग में बदलाव
– स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने अपनी तीसरी और छठी रैंक बरकरार रखी है।
– जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं।
– हरमनप्रीत कौर 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
– श्रीलंका की हसिनी परेरा 40वें स्थान पर हैं, जबकि इमेश दुलानी 84वें स्थान पर हैं ।
गेंदबाजी रैंकिंग में बदलाव
– एनाबेल सदरलैंड 736 रेटिंग के साथ शीर्ष पर हैं।
– दीप्ति शर्मा 735 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
– शरी कारी 47वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
– श्रीलंका की कविशा दिलहारी 32वें स्थान पर हैं, जबकि चमारी अथापथु 48वें स्थान पर हैं।