UP SIR : उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से 2.8 करोड़ नाम हटाए गए, चुनाव आयोग ने जारी की ड्राफ्ट सूची

UP SIR लखनऊ:- उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की ड्राफ्ट सूची जारी कर दी है जिसमें 2.8 करोड़ से अधिक नाम हटा दिए गए हैं। यह सूची 1 जनवरी 2026 की तारीख के आधार पर तैयार की गई है और इसमें 16.23 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

चुनाव आयोग ने बताया है कि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कई कारण हैं जिनमें से एक यह है कि मतदाता की मृत्यु हो गई है या वह किसी अन्य स्थान पर चले गए हैं। इसके अलावा, जिन मतदाताओं ने अपना नाम दोबारा दर्ज कराया है उनके नाम भी हटा दिए गए है चुनाव आयोग ने मतदाताओ से अपील की है कि वे अपनी मतदाता सूची की जांच करें और यदि उनका नाम नहीं है, तो वे अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने कहा है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 25 जनवरी 2026 तक का समय है।

मतदाता सूची के आंकड़े

– कुल मतदाता: 16.23 करोड़

– हटाए गए नाम: 2.8 करोड़

– नए नाम दर्ज: 1.2 करोड़

– महिला मतदाता: 7.5 करोड़

– पुरुष मतदाता: 8.7 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *