Murder Case दिल्ली:- दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को बीजेपी नेता दुष्यंत कुमार गौतम को अंकिता भंडारी मर्डर केस से जोड़ने वाले पोस्ट हटाने का निर्देश दिया है। जस्टिस मिनी पुष्करणा ने कहा कि गौतम ने अपने पक्ष में पहली नजर में केस बनाया है और अगर ‘बदनाम करने वाले’ कंटेंट की होस्टिंग पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश पास नहीं किया गया, तो उन्हें नुकसान होगा। कांग्रेस और आप को 24 घंटे के अंदर पोस्ट हटाने का निर्देश दिया गया है। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नियमों के मुताबिक, उसे हटा देंगे। जस्टिस पुष्करणा ने कहा कि गौतम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को हटाना जरूरी है।
अंकिता भंडारी मर्डर केस 2022 में हुआ था, जब 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी दुष्यंत कुमार गौतम ने कांग्रेस, आप और अन्य के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे उन्हें अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी के रूप में पेश कर रहे हैं। गौतम ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह से गलत और राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं।