Peace Plan : मोदी-नेटन्याहू की बातचीत: भारत-इज़राइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर

Peace Plan दिल्ली:- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-इज़राइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने और गाजा शांति योजना पर चर्चा की मोदी ने नेतन्याहू को नए साल की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वे भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि वे इस दिशा में और अधिक प्रयास करेंगे ।

नेतन्याहू ने मोदी को गाजा शांति योजना की स्थिति के बारे में जानकारी दी, और मोदी ने इस दिशा में भारत के समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने कहा कि वे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे और एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ बात करके खुश हूं और उन्हें और इज़राइल के लोगों को नए साल की शुभकामनाएं देता हूं। हमने आगे आने वाले समय में भारत-इज़राइल रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की” है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *