Trump says वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला तेल प्रदान करेगी, जिसे बाजार मूल्य पर बेचा जाएगा। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि इस तेल की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वेनेजुएला और अमेरिका दोनों के लोगों के हित में किया जाएगा ।
ट्रंप ने कहा, “मैं यह घोषणा करने के लिए खुश हूं कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार अमेरिका को 30 से 50 मिलियन बैरल उच्च गुणवत्ता वाला, प्रतिबंधित तेल प्रदान करेगी।” उन्होंने कहा कि ऊर्जा सचिव क्रिस राइट को इस योजना को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया है इस समझौते के तहत, वेनेजुएला का तेल अमेरिकी गुल्फ कोस्ट पर रिफाइनरी में भेजा जाएगा हां इसे प्रसंस्कृत किया जाएगा। वेनेजुएला के पास लगभग 48 मिलियन बैरल का ऑनशोर स्टोरेज कैपेसिटी है जो लगभग पूरी तरह से भरा हुआ है।
इस समझौते का मूल्य लगभग 1.65 अरब डॉलर से 2.75 अरब डॉलर हो सकता है जो वर्तमान बाजार मूल्य पर आधारित है। वेनेजुएला के तेल की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वेनेजुएला के लोगों के लिए ह्यूमनिटेरियन सहायता और अमेरिकी ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है समझौते के बाद अमेरिकी क्रूड ऑयल की कीमतें लगभग 1.5% गिर गई हैं जो इस बात का संकेत है कि बाजार में अधिक आपूर्ति की उम्मीद है।