White House : ग्रीनलैंड पर कब्जे की योजना: ट्रंप की नजर, व्हाइट हाउस ने कहा- सेना का विकल्प हमेशा खुला है

White House अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को हासिल करने की इच्छा जताई है जिसे व्हाइट हाउस ने राष्ट्रीय सुरक्षा की प्राथमिकता बताया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने कहा कि ट्रंप और उनकी टीम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें सेना का उपयोग भी शामिल है ट्रंप ने ग्रीनलैंड को आर्कटिक क्षेत्र में अमेरिकी प्रभुत्व स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है जहां चीन और रूस की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति और प्राकृतिक संसाधन इसे अमेरिकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण बनाते हैं।

हालांकि, डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकारों ने इस योजना का विरोध किया है और यूरोपीय नेताओं ने भी ट्रंप की इस पहल का समर्थन नहीं किया है। डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडेरिकसेन ने कहा कि ग्रीनलैंड के लोग अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं और इसे बेचा नहीं जा सकता व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप का पहला विकल्प ग्रीनलैंड को खरीदना है लेकिन सेना का उपयोग भी एक विकल्प है। इस बीच  अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ट्रंप ग्रीनलैंड को खरीदने के लिए बातचीत करना चाहते हैं न कि इसे जबरन हासिल करना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *