ED Raids : फर्जी सरकारी नौकरी घोटाला: ईडी ने छह राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की

ED Raids नई दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले के मामले में छह राज्यों में 15 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की जा रही है जिसमें एक संगठित गिरोह पर आरोप लगाया गया है कि उसने सरकारी नौकरियों के लिए फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजे थे ईडी के अधिकारियों ने बताया कि यह घोटाला पहले भारतीय रेलवे के नाम पर सामने आया था, लेकिन जांच में पता चला है कि इसमें 40 से अधिक सरकारी संगठन और विभाग शामिल हैं, जिनमें वन विभाग, रेलवे भर्ती बोर्ड, भारतीय डाक, आयकर विभाग, हाई कोर्ट, पीडब्लूडी, बिहार सरकार, दिल्ली विकास प्राधिकरण और राजस्थान सचिवालय शामिल हैं।

गिरोह ने सरकारी डोमेन से मिलते-जुलते फर्जी ईमेल खातों का इस्तेमाल करके फर्जी जॉइनिंग लेटर भेजे थे। पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए, गिरोह ने कुछ लोगों को 2-3 महीने का शुरुआती वेतन भी दिया और उन्हें भारतीय रेलवे में आरपीएफ, टीटीई और तकनीशियन जैसे पदों पर नियुक्त किया छापेमारी बिहार के मुजफ्फरपुर और मोतिहारी, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, केरल के एर्नाकुलम, पंडालम, अडूर और कोडूर, तमिलनाडु के चेन्नई, गुजरात के राजकोट, और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, इलाहाबाद (प्रयागराज) और लखनऊ में की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *