GDP : भारत की जीडीपी 2025-26 में 7.4% बढ़ने का अनुमान, सरकार ने जारी किए पहले अग्रिम अनुमान

GDP नई दिल्ली:- भारत सरकार ने 2025-26 के लिए अपने पहले अग्रिम अनुमानों में कहा है कि देश की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 7.4% की दर से बढ़ने की उम्मीद  जो पिछले वर्ष के 6.5% से अधिक है। यह अनुमान राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी किया गया है  सरकार के अनुसार सेवाओं के क्षेत्र में मजबूत गति के कारण वास्तविक जीवीए (ग्रॉस वैल्यू एडेड) वृद्धि 7.3% रहने का अनुमान है। इसके अलावा निजी अंतिम उपभोग व्यय 7% बढ़ने की उम्मीद है जबकि सकल निश्चित पूंजी निर्माण 7.8% बढ़ने का अनुमान ह।

सेक्टोरल प्रदर्शन

– सेवाएं: वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाएं, साथ ही सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाएं 9.9% की मजबूत वृद्धि दर्ज करेंगी।

– उत्पादन: निर्माण और विनिर्माण गतिविधियों में 7% से अधिक की वृद्धि होने का अनुमान है।

– कृषि: कृषि और सहायक क्षेत्र में 3.1% की मध्यम वृद्धि होने की उम्मीद है।

-बिजली और गैस: बिजली, गैस, जल आपूर्ति और अन्य उपयोगी सेवाएं 2.1% बढ़ने का अनुमान है।

आर्थिक प्रदर्शन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने भी 2025-26 में जीडीपी वृद्धि 7.3% रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा, एडीबी (एशियाई विकास बैंक) ने भारत की वृद्धि दर 7.2% रहने का अनुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *