Cold Storage नई दिल्ली:- कांग्रेस पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को असम विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है जिससे कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी दावेदारी को अस्थायी रूप से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। शिवकुमार ने इस फैसले को स्वीकार करते हुए कहा, “मेरे पास कोई विकल्प नहीं है। पार्टी जो कहेगी, मैं वही करूंगा। कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते मुझे पार्टी के निर्देशों का पालन करना होगा”।
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि उन्हें असम चुनाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है और वे जल्द ही वहां जाएंगे। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी असम गया हूं और अब पार्टी ने मुझे फिर से वहां जाने के लिए कहा है” शिवकुमार की असम चुनाव में नियुक्ति से कर्नाटक में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जहां वे मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि, कांग्रेस पार्टी ने अभी तक इस पद के लिए कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
शिवकुमार की दावेदारी पर सस्पेंस
शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का वादा किया गया था, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सिद्दारामैया ने कहा है कि वे अपने कार्यकाल को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।