India-US Trade : एक फोन कॉल की कमी और टूट गया ट्रेड डील’: हॉवर्ड लुटनिक का भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर बड़ा दावा

India-US Trade वाशिंगटन:- अमेरिका के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने कहा है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो सका क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया। लटनिक ने एक पॉडकास्ट में कहा कि समझौते के लिए मोदी का ट्रंप को फोन करना जरूरी था, लेकिन भारत सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी लटनिक ने कहा, “हमने समझौते के लिए सब कुछ तैयार कर लिया था, लेकिन मोदी को ट्रंप को फोन करना था। वे ऐसा करने में असहज थे, इसलिए मोदी ने ट्रंप को फोन नहीं किया”। उन्होंने कहा कि इसके बाद अमेरिका ने इंडोनेशिया फिलिपिन्स और वियतनाम जैसे देशों के साथ समझौते किए लेकिन भारत के साथ समझौता नहीं हो सका।

लटनिक ने कहा कि अमेरिका ने भारत के साथ समझौते के लिए तीन सप्ताह का समय दिया था, लेकिन भारत इस समय सीमा को पूरा नहीं कर सका। उन्होंने कहा, “भारत ने बाद में कहा कि वे समझौते के लिए तैयार हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी”। इस बीच ट्रंप ने कहा है कि वे भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए दबाव डाल रहे हैं और अगर भारत ऐसा नहीं करता है तो अमेरिका भारत पर और अधिक टैरिफ लगा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *