Iran Protest : ईरान में विरोध प्रदर्शन: ट्रंप ने कहा ‘शासन बदलने का उत्साह अविश्वसनीय’

Iran Protestईरान:- ईरान में विरोध प्रदर्शनों को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वहां के लोग शासन बदलने के लिए अविश्वसनीय उत्साह दिखा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरानी अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर हमला करते हैं तो अमेरिका उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा ईरान में विरोध प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए हैं, जब तेहरान के बाजार में दुकानदारों ने ईरानी मुद्रा रियाल के मूल्य में गिरावट और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद से अब तक 45 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 2,260 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ट्रंप ने कहा, “मैं उन्हें बता चुका हूं कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, तो हम उन्हें बहुत जोर से मारेंगे।” उन्होंने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप बहादुर लोग हैं। आपके देश का क्या हुआ, यह शर्मनाक है” ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने प्रदर्शनकारियों के प्रति “अधिकतम संयम” बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की हिंसा या दबाव से बचना चाहिए।

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी है कि जो लोग “दुश्मन की मदद” करेंगे, उनके लिए कोई माफी नहीं होगी ईरान में विरोध प्रदर्शन का यह दौर तीन साल में सबसे बड़ा है और इसमें आर्थिक संकट, महंगाई, और राजनीतिक दमन के खिलाफ व्यापक विरोध शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *