Mamta says कॉलकाता:- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने दिल्ली में पार्टी के सांसदों के साथ हुई बदसलूकी की निंदा की है। उन्होंने इसे “शर्मनाक और अस्वीकार्य” बताया और कहा कि यह लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है ।
ममता बनर्जी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैं हमारे सांसदों के साथ हुए शर्मनाक और अस्वीकार्य व्यवहार की निंदा करती हूं। गृह मंत्री के कार्यालय के बाहर विरोध करने के लिए सांसदों को घसीटना कानून का पालन नहीं है, बल्कि यह सत्ता का दुरुपयोग है” उन्होंने आगे कहा, “यह लोकतंत्र है, बीजेपी की निजी संपत्ति नहीं। हमें सम्मान चाहिए, और हम सम्मान देंगे। अगर आप हमें सड़क पर घसीटेंगे, तो हम आपको भी उसी तरह जवाब देंगे”।
ममता बनर्जी के बयान के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली और पश्चिम बंगाल में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। पार्टी के सांसदों ने गृह मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया इस बीच बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं और उनका कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। बीजेपी ने ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है।